गिरिडीह: बोक्सा ट्रस्ट और शंकर नेत्रालय द्वारा मोहनपुर में आयोजित किया गया सात दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर
बोक्सा ट्रस्ट और शंकर नेत्रालय द्वारा टुंडी रोड स्थित श्री दुर्गा माता शिशु विद्या मंदिर, मोहनपुर में बुधवार को 10 बजे से सात दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।