गिरिडीह: RTI कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने पूर्व CM बाबुलाल मरांडी से मुलाकात कर सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की मांग रखी
झारखंड के जाने-माने सूचनाधिकार कार्यकर्ता सुनील खण्डेलवाल ने बुधवार को 9 बजे पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतीपक्ष बाबुलाल मरांडी से बरगंडा स्थित आवास में मुलाकात की और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की मांग रखी।बताया गया कि प्रदेश में सूचनाआयुक्तों की नियुक्ती नहीं होने के कारण आम जनता को भारी समस्या हो रही है।