ठाकुरगंगटी: गोड्डा जिला स्तरीय सुर ताल संग्राम में ठाकुर गंगटी की दो स्कूली छात्राओं ने बाजी मारी, प्रमंडलीय संग्राम में लेंगी भाग
झारखंड शिक्षा परियोजना रांची के द्वारा आयोजित जिला श्री सुर ताल संग्राम में ठाकुर गंगटी की दो स्कूली छात्रा ने नृत्य और संगीत में जिला स्तरीय स्वर्ण पदक जीता है। अब वे दोनों ही छात्राएं प्रमंडल स्तरीय होने वाले सुरताल संग्राम में दुमका जाकर गोड्डा जिला का प्रतिनिधित्व करेगी। स्वर्ण पदक जीतकर दोनों ही छात्राओं ने ठाकुर गंगटी का सम्मान जिला में बढ़ाया है