चूरू: रामनवमी पर्व पर भगवा रैली में एसपी ने संभाला मोर्चा, धर्मस्तूप चौकी के पास आरएसी की टुकड़ी भी रही तैनात
Churu, Churu | Apr 6, 2025 चूरू शहर में रामनवमी पर्व पर भगवा रैली का रविवार शाम शांतिपूर्ण समापन हुआ। सुरक्षा और शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए यहां एसपी जय यादव ने सड़क पर उतरकर मोर्चा संभाला। धर्मस्तूप चौकी सहित विभिन्न पॉइंट पर एसपी जय यादव मौजूद रहे। सुभाष चौक, मुमताज़ हॉस्पिटल के पास, रेलवे स्टेशन, नई सड़क, सफेद घण्टाघर, गढ़ चौराहा आदि पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा।