चूरू: रामनवमी पर्व पर इंद्रमणि पार्क से निकली भगवा रैली, नासिक का बैंड रहा आकर्षण का केंद्र
Churu, Churu | Apr 6, 2025 चूरू में रविवार को रामनवमी का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। शहर के इंद्रमणि पार्क से मुख्य बाजार होते हुए भगवा रैली निकाली गयी। जिसमें नासिक का बैंड मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। भगवा रैली का सांसद राहुल कस्वां, पूर्व सभापति पायल सैनी, कांग्रेस नेता नारायण बालाण ने स्वागत किया। साम्प्रदायिक सौहार्द का परिचय देते हुए मुस्लिम भाईयों ने रैली का स्वागत किया।