चूरू: पुलिस लाइन के पास सदर थाना पुलिस ने की नाकाबंदी, वाहनों की सघन तलाशी ली
Churu, Churu | Apr 6, 2025 चूरू जिलामुख्यालय के पुलिस लाइन के पास सदर थाना पुलिस ने रविवार देर शाम नाकाबन्दी कर वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान यातायात नियमों की पालना नहीं करने वाले वाहन चालकों को समझाइश भी की गई। सदर थाना के एएसआई गिरधारी लाल सेनी ने बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर चूरू में सदर पुलिस ने रात 11 बजे तक यह नाकाबन्दी लगाई।