चूरू: राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ एस्ट्रोन कार्यक्रम, विधायक हरलाल सहारण ने की शिरकत
Churu, Churu | Apr 6, 2025 चूरू के राजकीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज में रविवार शाम रंगारंग कार्यक्रम एस्ट्रोन का आयोजन हुआ। देर रात 11 बजे तक चले इस कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक हरलाल साहरण और मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर एमएम पुकार ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।