चूरू: श्रीराम मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव, आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
Churu, Churu | Apr 6, 2025 श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में स्थानीय श्री राम मंदिर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर के प्रमोद कुमार मंडावेवाला ने बताया कि मंगल आरती के बाद संत भोले बाबा के सानिध्य में शहर में निकलने वाली फेरियों का समागम रविवार को श्री राम मंदिर में हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चों ने श्रीराम मंदिर में पूजा की।