सतबरवा: पोंची में 6 जगह जलमीनार और चापाकल खराब, बीडीओ सह सीओ ने निरीक्षण कर सुधार के दिए निर्देश
सतबरवा प्रखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल संबंधी समस्या के निदान को लेकर बुधवार सुबह 11 बजे अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की ने पोची पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। मुखिया संघ के अध्यक्ष गिरवर प्रसाद राम से पेयजल समस्या की जानकारी ली। खराब चापाकल के साथ जलमीनार को देखा।