बीसलपुर: बिलसंडा में कपड़े की दुकान पर हंगामा, दुकानदार से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज
बिलसंडा थाना क्षेत्र के बीसलपुर रोड स्थित दिल्ली फैशन प्वाइंट दुकान का है। दुकान मालिक राघव गुप्ता के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 5 बजे दो लोग बाइक से दुकान पर पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए आरोप है कि कुछ ही देर बाद करीब 20 लोग दुकान पर पहुंचे और पैसों के लेनदेन को लेकर उनके साथ मारपीट की।