चित्तौड़गढ़: वर्धमान नगर में पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर 4 किलो से अधिक गांजा और चरस पकड़ी, गोविन्द जाट गिरफ्तार
DST और कोतवाली पुलिस ने शहर के वर्धमान नगर स्थित एक मकान पर छापा मारकर 4 किलो से अधिक गांजा और 35 ग्राम चरण बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया जबकि एक अन्य को नामजद किया गया. जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव क़े अनुसार DST की सूचना पर सब इंस्पेक्टर श्यामलाल के नेतृत्व में उक्त कार्रवाई की गई.