रूपवास: रूपबास में बंदरों के हमले से महिला घायल, उसे जिला अस्पताल किया गया रेफर
रूपबास कस्बे में बंदरों के झुंड के हमले में विजय पत्नी मनोज घायल हो गई। बंदरों ने महिला को धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसके फीमर हेड में कई फ्रैक्चर हो गए। परिजनों ने उसे रूपबास उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए भरतपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।