पीरटांड: मानदेय बढ़ने पर पीरटांड की सभी जलसहिया नीलम मैरेज हॉल में खुशी मना रही हैं, सरकार को दिया धन्यवाद
मानदेय बढ़ने पर पीरटांड की सभी जलसहिया एकजुट होकर पीरटांड के नीलम मैरेज हॉल में खुशी मना कर गुरूवार को सरकार को धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनु उपस्थित हुवे।बताया गया कि जलसहिया को मानदेय दिलवाने में गाण्डेय विधायक कल्पना सोरेन एवं सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनु ने अग्रणी भूमिका निभाई है।