पीरटांड: मधुबन हटिया मैदान से भाकपा माले के द्वारा जुलूस निकाल कर बाजार का किया गया भ्रमण
पीरटांड के मधुबन हटिया मैदान से शनिवार को भाकपा माले की ओर से जुलूस निकल कर बजार का भ्रमण किया गया। उसके बाद फिर से हटिया मैदान में सभा का आयोजन किया गया। यहां विधायक विनोद सिंह,पूर्व विधायक राजकुमार यादव,पुर्व विधायक अरूप चटर्जी,भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो,किसान महासभा के पूरण महतो, आदि लोग मौजूद रहे।