अशोक नगर: गोराघाट बस्ती खाली करने के नोटिस पर आदिवासियों का धरना, बोले- तीन पीढ़ियों से रह रहे, कलेक्टर से की मुलाकात
अशोकनगर शहर के तुलसी सरोवर तालाब किनारे बसी गोराघाट बस्ती के आदिवासी परिवारों को जल संसाधन विभाग ने घर खाली करने के नोटिस जारी किए हैं। इसके विरोध में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे बस्ती की महिला, पुरुष और बच्चे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और गेट पर बैठकर कई घंटों तक धरना दिया। धरने के बाद कुछ लोग कलेक्टर से मिले और घर खाली न किए जाने के संबंध में बात की।