बड़ौत: DIG के निर्देश पर रठौड़ा तिहरे हत्याकांड के 6 नामजद हत्यारोपियों को किया गया गिरफ्तार, भूत बंगले के पास हुई मुठभेड़
Baraut, Bagpat | Mar 16, 2025 DIG के निर्देश पर छपरौली पुलिस ने रठौड़ा तिहरे हत्याकांड के 6 नामजद हत्यारोपी सागर, वंश, पर्वेंद्र, अक्षय अंकित व नितिन गिरफ्तार किए हैं। गत 14 मार्च को छपरौली थाना क्षेत्र के ग्राम रठौडा में होली परिक्रमा विवाद को लेकर अलग-अलग घटनाओं में 1 महिला समेत 3 लोगों की हत्या हुई थी। म्रतकों के परिजनों द्वारा थाना छपरौली में तहरीर दर्ज कराई थी।