बड़ौत: बिनौली क्षेत्र के दादरी गांव में नाबालिग के धर्म परिवर्तन का आरोप, 3 महिलाओं और 3 काजियों समेत 9 पर लगे आरोप
Baraut, Bagpat | Mar 15, 2025 दादरी गांव में 1 नाबालिग किशोर के धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। किशोर प्रिंस के परिजनो ने आरोप लगाते हुये थाना बिनौली में तहरीर दी है। जिसमें 3 महिलाओं तथा 3 काजियों समेत कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया है। परिजनो के अनुसार नाबालिग किशोर को शादी तथा नौकरी का लालच देकर जमात में ले गये। किशोर घर से 2 लाख रू० की नकदी तथा सोने चांदी के आभूषण भी लेकर गया है।