बड़ौत: छपरौली में ट्रैक्टर-ट्राली और स्कूटी की टक्कर में कांस्टेबल की मौके पर मौत, घटना से नाराज लोगों ने लगाया जाम
Baraut, Bagpat | Mar 16, 2025 छपरौली में तेज रफ्तार ने घर का इकलौता चिराग बुझा दिया। ट्रेक्टर ट्रॉली से कुचलकर स्कूटी सवार यूपी पुलिस के कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई। छपरौली निवासी राहुल स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। नगर पंचायत कार्यालय के सामने बस अड्डे पर तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्राली ने कुचल दिया। राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। म्रतक राहुल अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था।