बड़ौत: रठौडा में घायल महिला की मौत, महिला पर हमले के आरोपी की भी गोली मारकर हत्या, गांव में 3 मौतों के बाद पीएसी तैनात
Baraut, Bagpat | Mar 15, 2025 जनपद में होली के दिन हुए खुनी संर्घष में मरने वालो की संख्या 3 हो गई। घायल महिला विमलेश की भी मौत हो गई है। छपरौली थाना क्षेत्र के ग्राम रठौडा में होली परिक्रमा विवाद को लेकर अमित उपाध्याय नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वृद्व दंपत्ती पर भी प्राणघातक हमला हुआ था। जिसमें महिला विमलेश गंभीर रूप से घायल हो गई थी तथा पति रामफल भी घायल हो गया था।