बड़ौत: छपरौली बड़ा अड्डे पर ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार UP पुलिस के जवान की मौके पर हुई मौत, पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया शव
Baraut, Bagpat | Mar 16, 2025 कस्बा छपरौली में बड़ा अड्डे के पास रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। छपरौली निवासी यूपी पुलिस के जवान की स्कूटी की टक्कर ट्रैक्टर-ट्राली से हो गई। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर मौके से फरार हो गया था। थाना पुलिस द्वारा ट्रैक्टर ट्राली को थाने पर लाया गया है।