नवादा: देसी शराब के साथ पुलिस ने जिले के तीन गांव में छापेमारी कर तीन शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच हेतु भेजा।
Nawada, Nawada | Apr 8, 2024 नवादा जिले के तेली टोला मोहल्ला नंदलाल बीघा गांव और सिंहुनतरौनी गांव में छापेमारी के दौरान देसी शराब के साथ तीन शराब कारोबारी को हिसुआ थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी लोगों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया। गिरफ्तार लोगों को जेल भेजने से पूर्व मेडिकल जांच के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।