नवादा: बुंदेलखंड थाना पुलिस ने अवैध बालू लोड 5 ट्रैक्टर को ट्रॉली सहित किया जब्त, मौके से सभी चालक फरार
Nawada, Nawada | Apr 8, 2024 बुंदेलखंड थाना पुलिस ने अवैध बालू लोड पांच ट्रैक्टर को ट्रॉली के साथ जब्त किया है। वहीं, मौके से सभी ट्रैक्टर चालक फरार हो गए।थाना अध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली की नदी से बालू का अवैध उठाव किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर अवैध बालू लोड पांच ट्रैक्टर को ट्रॉली सहित जब्त कर लिया।