नवादा: गुआगोघरा गांव में एक व्यक्ति को मारपीट कर किया गया जख्मी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Nawada, Nawada | Apr 8, 2024 नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र के गुआगोघरा गांव में बदमाशो ने एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी व्यक्ति की पहचान गुआगोघरा गांव निवासी कृष्ण यादव का पुत्र गुल्लू यादव के रूप में किया गया है। जख्मी व्यक्ति ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति हमारे ट्रैक्टर को चलने नहीं दे रहा था।