नवादा: अंसार नगर मोहल्ले में घरेलू विवाद को लेकर एक बुजुर्ग महिला को मारपीट कर किया गया जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Nawada, Nawada | Apr 8, 2024 नवादा जिले के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के अंसार नगर मोहल्ले में घरेलू विवाद को लेकर बुजुर्ग महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिसे इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी महिला की पहचान अंसार नगर मोहल्ला निवासी सैरुल खातून के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि घर में स्कूल टिफिन पहुंचाने को लेकर विवाद हुआ।