फतेहपुर: बरई खुर्द गांव में मामूली बात को लेकर बेटे ने अपने पिता के साथ की मारपीट, घायल अवस्था में अस्पताल में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बरई खुर्द गांव निवासी शांति स्वरूप व उनके बेटे के बीच मंगलवार को किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी जिससे बेटे ने पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की जानकारी पर गांव के लोग आ गए और बीचबचाव करने के बाद शांति स्वरूप को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।