फतेहपुर: गाजीपुर औगसी बायपास में पानी भरा होने से कस्बे वासियों ने जताई नाराजगी, नाले की सफाई कर रास्ते के निर्माण की रखी मांग
फ़तेहपुर जिले के गाजीपुर कस्बे में औगसी बहुआ बायपास की रास्ता में भरे पानी को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणो ने आरोप लगाया कि न प्रधान और न ही जिला पंचायत द्वारा लगाए गए सफाई कर्मी समस्या का निदान कर रहे है कई बार शिकायत पत्र देने के बाद भी सुनवाई नही हो रही है ।