फतेहपुर: जिले में बढ़े अपराध को लेकर ADG और IG ने फोर्स की लगाई क्लास, थरियांव लूट कांड के आरोपियों के नजदीक पहुंची फोर्स ।
फ़तेहपुर जिले में तीन दिन में तीन लूट की वारदात की घटनाओं को देख ADG प्रयागराज और आईजी ने जनपद में औचक निरीक्षण कर फोर्स थरियांव लूट कांड का खुलासा के निर्देश दिए। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि CSC संचालक से हुई लूट के आरोपियों का पता लगा लिया गया है शीघ्र ही खुलासा होगा। वहीं बढ़ते क्राइम को देख सख्ती के साथ फोर्स को कार्यवाही के निर्देश दिए।