आगरा-जगनेर हाईवे पर स्थित मैवली गांव के पास बुधवार देर रात कार और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों ने गुरुवार सुबह 10 बजे बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक भी टूट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत सीएचसी जगनेर पहुंचाया। प्राथ