अतरी थाना क्षेत्र के जेठियन गांव में मंगलवार की शाम को चार पहिया वाहन पर सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने चौधरी टोला में दिव्यांग के घर पर चढ़कर की मारपीट एक व्यक्ति जख्मी। ग्रामीणों ने बताया कि दूसरे गांव से चार पहिया वाहन पर सवार होकर कुछ बदमाश लोग आए और दिव्यांग के घर पर चढ़कर उसके परिवार के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति जख्मी हो गया।