सहजनवा: बेलीपार के महावीर छपरा में युवक की मौत के बाद बवाल और पुलिस पर पथराव के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार
बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा में युवक की मौत के बाद हुए बवाल और पुलिस पर पथराव मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।