कौआकोल: सोखोदेवरा में गाजर घास उन्मूलन को लेकर जागरूकता रैली, किसानों-ग्रामीणों को इसके दुष्प्रभाव और नियंत्रण की जानकारी दी गई
Kawakol, Nawada | Aug 21, 2026 कौआकोल। कृषि विज्ञान केंद्र, ग्राम निर्माण मंडल सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा की ओर से गाजर घास उन्मूलन को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। फार्म प्रबंधक सुमिताभ रंजन एवं कार्यक्रम सहायक अनिल कुमार ने ग्रामीणों को गाजर घास से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे फसलों की उत्पादकता, मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है।