कूपन दिखाकर गिफ्ट का झांसा, 25-30 हजार वसूले.. फतेहपुर में कई लोगों को ठगने का आरोप
फतेहपुर। शहर में कूपन के नाम पर लोगों को गिफ्ट का लालच देकर हजारों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। आबूनगर पुलिस चौकी के पास श्री राम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से संचालित बताए जा रहे कार्यालय में लोगों को बुलाकर 25 से 30 हजार रुपये तक लेने के आरोप लगे हैं। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कुछ पीड़ितों का आरोप है कि शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उन पर समझौते का दबाव बनाया गया। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
कलेक्टरगंज निवासी अनुराग तिवारी पुत्र संतोष तिवारी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पेट्रोल पंप पर उसका मोबाइल नंबर लेकर उसे एक कूपन दिया गया था। कुछ समय बाद उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि कूपन खुल गया है और उसे पुरस्कार मिला है। गिफ्ट लेने के लिए उसे संबंधित कार्यालय बुलाया गया।
अनुराग के अनुसार, कार्यालय पहुंचने पर खुद को शाखा प्रबंधक बताने वाली महिला और अन्य लोग मिले। आरोप है कि उसे एक कमरे में बैठाकर पुरस्कार और अन्य प्रक्रिया के नाम पर अलग-अलग बातें बताई गईं। इसके बाद दबाव बनाकर उससे 25 हजार रुपये ऑनलाइन स्कैन करा लिए गए। रकम देने के बाद उसे पूरे मामले पर संदेह हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत की।
▫️एक नहीं, कई लोगों से रकम लेने की आशंका...
पीड़ितों का आरोप है कि कूपन और गिफ्ट का लालच देकर लोगों को कार्यालय बुलाने और उनसे हजारों रुपये लेने का तरीका एक से अधिक लोगों के साथ अपनाया गया हो सकता है। कुछ लोगों ने इसी तरह रुपये लिए जाने की बात पुलिस के सामने रखे जाने का दावा किया है।
हालांकि, कितने लोगों से रकम ली गई और कुल कितनी धनराशि वसूली गई, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।
▫️गिफ्ट मिलने की उम्मीद में पहुंचे, रकम गंवाने का आरोप…
पीड़ितों के मुताबिक, उन्हें शुरुआत में यह भरोसा दिलाया गया कि कूपन के आधार पर उन्हें कोई पुरस्कार या गिफ्ट मिलेगा। इसी उम्मीद में वे कार्यालय पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद अलग-अलग प्रक्रिया और शुल्क के नाम पर उनसे रकम मांगे जाने का आरोप है।
पीड़ितों का कहना है कि गिफ्ट मिलने के बजाय उनसे हजारों रुपये ले लिए गए। रकम ऑनलाइन ट्रांसफर होने के बाद उन