भरथना: बकेवर नसीरपुर बोझा गांव के मजदूरों को चांदूपुर में मधुमक्खियों के हमले में तीन मजदूर घायल, एक को रेफर किया गया
औरैया जनपद के अजीतमल क्षेत्र के चांदूपुर गांव में बुधवार दोपहर 1 बजे आलू के खेत में मेड़ बना रहे तीन मजदूरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में नसीरपुर बोझा, थाना बकेवर निवासी कुलदीप पुत्र कोमल सिंह, विमल और विनय पुत्रगण आसाराम घायल हो गए। मधुमक्खियों से बचने के लिए मजदूरों ने कपड़े जलाए, लेकिन वे पीछा करती रहीं।