डिंडौरी: अमठेरा गांव में जर्जर सड़क और टूटे पुल पर आप जिलाध्यक्ष ने उठाए सवाल, प्रशासन से मरम्मत की गुहार
अमठेरा गांव में जर्जर सड़क और टूटे पुल को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू ने गुरुवार दोपहर 12:00 ग्रामीणों की समस्या को प्रशासन के सामने रखते हुए प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कार्य शैली पर सवाल उठाया और जल्द से जल्द टूटे पुल और जर्जर सड़क कि मरम्मत को लेकर गुहार लगाई जिससे ग्रामीणों को बुनियादी सुविधा मिल सके ।