सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग और निर्माण माफियाओं के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया है। उपाध्यक्ष सन्तोष कुमार राय के निर्देश पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। जोन-08 के अंतर्गत सचिव विजय शुक्ला के नेतृत्व में गुरुवार को कई स्थानों पर कार्रवाई हुई।