मनगटा युवती प्रकरण में बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार, विस्लिंगवुडस रिसोर्ट सील
राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के चर्चित मनगटा युवती प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए, रास्ते में जबरन शराब पिलाई और मनगटा स्थित व्हाइसलिंगवुड्स रिसोर्ट में उसके साथ दुष्कर्म किया।
तकनीकी साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर मुख्य आरोपी आशुतोष हिरवानी सहित छत्रपाल देशमुख और घनश्याम बेलचंदन को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस ने व्हाइसलिंगवुड्स रिसोर्ट को भी सील कर दिया है।
राजनांदगांव पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। वहीं मामले में आगे की वैधानिक जांच और कार्रवाई जारी है।
#RajnandgaonNews #BreakingNews
#PoliceAction #ChhattisgarhNews
#CrimeNews
Raipur, Raipur | Jun 20, 2026