
छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजेभाठा में सुबह जब बच्चे रोज की तरह सामूहिक प्रार्थना कर रहे थे, तभी पास के पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक बच्चों पर धावा बोल दिया। किसी पक्षी की हलचल से भड़कीं इन मधुमक्खियों के हमले से स्कूल परिसर में देखते ही देखते अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। इस औचक हमले की चपेट में आने से लगभग 40 स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग तुरंत एक्शन में आया। तत्परता दिखाते हुए 15 से 20 बच्चों को फौरन डोंगरगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जबकि अन्य बच्चों का स्कूल में ही प्राथमिक उपचार किया गया। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के मुताबिक, समय पर इलाज मिलने से सभी बच्चों की स्थिति अब पूरी तरह सामान्य और खतरे से बाहर है। #RajnandgaonNews #ChhattisgarhNews #BreakingNews #SchoolIncident #BeeAttack #Dongargaon #ViralVideo #HealthUpdate #FatafatNews
Ambikapur, Surguja | Jul 14, 2026

राजनांदगांव में कोटवारों का धरना,15 हजार मानदेय और संविलियन की उठी मांग #rajnandgaonnews #cg
Rajnandgaon, Rajnandgaon | Jul 4, 2026
मीडिया से क्या बोलीं एसपी अंकिता शर्मा #viralnews #breakingnews #chhattisgarhnews #rajnandgaonnews
Rajnandgaon, Rajnandgaon | Feb 11, 2026
छत्तीसगढ़ में रचा गया नया इतिहास #viralnews #breakingnews #kadwaghut #rajnandgaonnews #cgviral
Rajnandgaon, Rajnandgaon | Feb 11, 2026
राजनांदगांव जिला न्यायालय में बम की सूचना से हड़कंप #RajnandgaonNews #BombThreat #CourtAlert #BreakingNews #CGNews #Pol...
Raipur, Raipur | Jan 8, 2026