कोंडागांव: केशकाल पुलिस ने ₹3,62,000 कीमत की 36 KG अवैध गांजा किया ज़ब्त, मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार- भूपतसिंह धनेश्री: SDOP केशकाल
केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह धनेश्री ने आज गुरुवार दोपहर 12:00 बजे प्रेसवार्ता करते हुए एक मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया की बुधवार को केशकाल पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों के कब्जे से ₹362000 कीमत की 36 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया हैं। वहीं मामले में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जप्त कर लिया गया हैं।