कोंडागांव: कोंडागांव जिला कार्यालय में कलेक्टर की उपस्थिति में जिला स्तरीय पारंपरिक मांझी चालाकी गायंता पुजारी सम्मेलन संपन्न
कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में गुरुवार की दोपहर 2 बजे आयोजित एक सम्मेलन में जिले के पारंपरिक मांझी चालकी गायंता पुजारियों को स्वच्छता और विकास के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। सम्मेलन में गांवों को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पेड़ लगाने पर जोर दिया गया।