कोंडागांव: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने कोंडागांव जिले के विकास के लिए उठाया मुद्दा, गांधी चौक में किया विरोध प्रदर्शन
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने कोंडागांव जिले के विकास के लिए राज्य सरकार के समक्ष कई मांगी रखी है। पार्टी ने गुरुवार को जिला अध्यक्ष शंकर लाल नेताम के नेतृत्व में गांधी चौक में धरना देते हुए सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं स्थानीय भर्ती, सब्जी मंडी खोलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कोंडागांव एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है।