कोंडागांव: ग्राम दूधगांव में 45 वर्षीय किसान ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या, सिटी कोतवाली पुलिस ने किया मर्ग कायम
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत चिखलपुटी के आश्रित ग्राम दूधगांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आज गुरुवार को एक 45 वर्षीय किसान अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतक की पहचान मनीराम नेताम के रूप में की गई है। वहीं सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मर्ग कायम करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया है। कार्यवाही जारी है।