कोंडागांव: सुकुरपाल NH-30 पर क्षत-विक्षत हालत में इंसानी मांस का टुकड़ा मिला, सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत का अंदेशा
कोंडागांव सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 सुकुरपाल में आज गुरुवार की सुबह अज्ञात व्यक्ति की सड़क पर क्षत विक्षित स्थिति में लाश मिली है। वही इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।सड़क में इंसानी मांस के बिखरे हुए टुकड़ों से अंदेशा लगाया जा रहा है बीती रात सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।