गुन्नौर: गांव जैतोरा सागरपुर निवासी महिला ने मामूली कहासुनी के चलते देवरानी और जेठानी पर मारपीट करने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जैतोरा सागरपुर निवासी अंजू देवी पत्नी हरिओम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मामूली कहासुनी के चलते महिला की देवरानी रीना और जेठानी सोमवती ने उसके साथ मारपीट की है। आरोप है कि मामूली कहासुनी के चलते आए दिन घर में घुसकर मारपीट करती हैं और गाली गलौज करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।