रावतसर पुलिस ने एनडीपीएस प्रकरण में वांछित आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से शनिवार को जरिए प्रेसनोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने करीब डेढ़ साल पूर्व एनडीपीएस दर्ज मामले में वांछित आरोपी युवक सिद्धार्थ झिंझा निवासी वार्ड नं 12 रावतसर को गिरफ्तार किया है मामले का पुलिस अनुसंधान अभी जारी है