कटिहार: ताजखंड में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पिता-पुत्र जख्मी, अस्पताल में भर्ती
ताजखंड में भूमिविवाद में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में पिता पुत्र जख्मी हो गए। यह मामला शाम सात बजे का हैं । घायलों को इलाज के लिए आजमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल, घायलों का सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा हैं ।