कटिहार: शहीद चौक पर कांग्रेस नेताओं ने की शोक सभा, विमान हादसे में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
शनिवार की शाम 7 बजे कांग्रेस नेता प्रेम राय के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में कांग्रेस से जुड़े नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। जहां कांग्रेस नेताओं ने हाथों में कैंडल जलाकर और 2 मिनट का मौन धारण रखकर सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी।