कटिहार: कटिहार में अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर कांग्रेस नेताओं ने डीएम को सौंपा मांग पत्र, सुधार की मांग की
शनिवार की दोपहर 2:30 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल डीएम से मिले। जहां उन्होंने जिले में चरमराई बिजली व्यवस्था के खिलाफ एक आवेदन डीएम को दिया। आवेदन के माध्यम से बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल करने की मांग की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।