गोबिंदपुर राजनगर: राजनगर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बांस लदे ट्रक को मारी टक्कर, मजदूर की दर्दनाक मौत
राजनगर थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर होंडा शोरूम के समीप रविवार देर रात करीब 1 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर संख्या(JH10DJ 4827)ने सड़क किनारे खड़े बांस लदे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बांस उतारने के काम में लगे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि मजदूर बांस उतारन