लहलादपुर: चाकू से गोदकर 18 वर्षीय युवक की हत्या , आरोपी खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्म
जनता बाजार थाना क्षेत्र के बगौछिया गांव में शुक्रवार की देर रात आपसी विवाद में 18 वर्षीय रोहित कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार घटना की एक दिन पहले रोहित कुमार और उसके दोस्त आकाश कुमार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी से नाराज आकाश ने अपने पुराने चाकू में ₹50 खर्च कर धार लगवाई और रात में रोहित को बुलाकर हत्या कर दी।