लखीसराय: उत्पाद विभाग की टीम ने जोकमैला गांव से शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया, भेजा जेल
उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा गुरुवार के संध्या 5:10 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम ने नगर थाना क्षेत्र के जोकमैला गांव से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग की टीम ने नगर थाना क्षेत्र के जोकमैला गांव वार्ड संख्या 18 निवासी सरयुग केवट के पुत्र राजेश केवट को 2 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा गया।